छत्तीसगढ़बालोद

युवा मोर्चा के नेता की छवि को धूमिल करने की कोशिश

अज्ञात युवक के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज)

युवा मोर्चा के नेता की छवि को धूमिल करने की कोशिश
(अज्ञात युवक के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज)

बालोद जिला मुख्यालय में युवा मोर्चा के नेता की छवि को खराब करने का मामला सामने आया है जिसमे एक अज्ञात युवक ने इंस्टाग्राम में फेंक आई डी बनाकर युवामोर्चा नेता का फोटो लगाकर गलत कमेंट करके मामले को गरमा दिया है ।

Advertisement

आई डी बनाने वाले ने yuva.j285 के नाम से फेक आई डी बनाकर बजाज को बदनाम करने की साजिश रची है जब कमल बजाज का इस नाम की आई से कोई लेना देना नही है ।

बता दे कि शहर के युवा मोर्चा नेता कमल बजाज ने बताया कि उनके नाम से इंस्टाग्राम में अज्ञात युवक के द्वारा उनकी फेक आई डी बनाकर और उसकी फोटो लगाकर गुंडरदेही में चल रही एम मैच को लेकर गलत कमेंट कर रहा है जिसकी शिकायत जिला साइबर सेल में कमल बजाज के द्वारा की जा चुकी है ।

एक तरफ से देखा जाए तो उस आई को बनाने का मकसद ही उस नेता की बदनाम करना है आई में ना तो 1 भी फ्रेंड है और न ही एक भी फ़ोटो पोस्ट की गई है सिर्फ गलत कमेंट ही किये है जिससे साफ जाहिर होता है कि एक अच्छे नेता को बदनाम करने की पूरी कोशिश की जा रही है जिसका फ़ोटो अब शोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रहा है ।

बता दे कि कमल बजाज एक सक्रिय नेता के रूप में पार्टी में काम करते है और हर एक जनहित के मुद्दों पर सबसे आगे खड़े होने वाले नेता है ।

हमेशा ऐसे मामले बहुत देखने को मिलते है जिससे सोशल मीडिया का लोग गलत इस्तेमाल करके लोगो को बदनाम करने की साजिस करते है और आखिर में पुलिस के हत्थे भी चढ़ जाते है अब देखना ये होगा कि अब ये शातिर कब पुलिस के शिकंजे में आता है ।

Related Articles

Back to top button