छत्तीसगढ़बालोद

महिला आरक्षण पर कार्यकर्ताओं ने रखी राय, जागरूकता बैठक संपन्न

महिला आरक्षण पर कार्यकर्ताओं ने रखी राय, जागरूकता बैठक संपन्न

गुरुर। महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी के बीच कोचवाही शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला आरक्षण को लेकर चर्चा करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया गया, साथ ही इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी रूद्रप्रकाश साहू ने कहा कि महिला आरक्षण से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका मजबूत होगी। ओबीसी मंत्री ललित कुमार साहू (मंडल पुरुर) ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि सरकार को इस विषय पर स्पष्ट और समयबद्ध कार्ययोजना बनानी चाहिए, ताकि महिलाओं को वास्तविक लाभ मिल सके।
बैठक में संयोजक नरसिंह चोरमार, सहसंयोजक गिरवर बजरंग, बूथ अध्यक्ष बाबूलाल सिन्हा (कोचवाही), देवानंद यादव (पोंड), देवलाल कुंजाम (करेझर), रामखिलावन गोटी सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम गोटी, भागवत यादव, धर्मेंद्र यादव, रामकुमार साहू और जितेंद्र नेताम भी उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर महिला आरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक का उद्देश्य आम जनता के बीच इस विषय पर सकारात्मक संवाद स्थापित करना और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

Advertisement

Related Articles

Back to top button