छत्तीसगढ़बालोदलोकल

ग्राम दानीटोला में पेयजल संकट, टैंकर व्यवस्था की मांग गुरुर

ग्राम दानीटोला में पेयजल संकट, टैंकर व्यवस्था की मांग
गुरुर ।

विकासखंड गुरूर अंतर्गत ग्राम पंचायत दरगहन के ग्राम दानीटोला में इन दिनों भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्राम में स्थित अधिकांश बोरिंग का जलस्तर गिर जाने के कारण लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

ग्रामीणों के अनुसार, पानी की कमी के चलते दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और दूर-दराज से पानी लाने की मजबूरी बन गई है। स्थिति को देखते हुए ग्रामवासियों ने सरपंच एवं सचिव को आवेदन सौंपकर गर्मी के मौसम तक नियमित पेयजल आपूर्ति हेतु तत्काल पानी टैंकर की व्यवस्था करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पहल करने की अपील करते हुए कहा है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
आवेदन में अगेश्वरी, उमेश्वर साहू ,मदन लाल सेन,पुरुषोत्तम, लक्ष्मी गोस्वामी , खिलेश्वरी साहू , गैंदी गोस्वामी, मीना उइके , रमशीर, शाम, रेखा, रूपलता एवं कीर्ति साहू सहित अन्य ग्रामीणजनो ने मांग रखी।

Related Articles

Back to top button