
महिलाओं से अश्लील हरकत, विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संगठन के विरोध के बाद आरोपी को जेल
मामले को लेकर हिन्दू परिषद ने की कड़ी निंदा
बालोद – बालोद शहर के जय स्तंभ चौक अटल परिसर गन्ना रस सेंटर के पास बालोद निवासी जानी खान द्वारा महिलाओं एवं युवतियों के साथ कथित रूप से अश्लील हरकतें करते हुए एक वीडियो के सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संगठन बालोद जिला के द्वारा महिलाओं के आत्मसम्मान से खिलवाड़ करने गंदी हरकत करने वाले व्यक्ति की बालोद थाने में शिकायत करने के बाद बालोद पुलिस ने इस व्यक्ति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर देर शाम तहसीलदार बालोद के न्यायालय में पेश किया जहा आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं ।

सूत्रों के अनुसार यह घटना कल का था जिसे उस स्थान पर बैठे एक महिला ने जो यह हरकत देख रही थी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया में शेयर किया तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ और आज हिंदू संगठन इसके विरोध में सामने आया और कार्यवाही हुई।
बताया जा रहा है। की उक्त आरोपी लंबे समय से इस प्रकार की हरकते करते आ रहा था व महिलाओं के साथ ऐसा ही बर्ताव करता था गंदी अश्लील इशारे करता था लेकिन ये बिना शिकायत के बच जा रहा था। लेकिन इस बार यह संभव नहीं हुआ और आरोपी की हरकते समाज के बीच आ गया।
आज इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने को लेकर हिंदू संगठन की महिलाएं थाना पहुंची जिनमें प्रमुख रूप से संगीता शर्मा विधि प्रकोष्ठ सह संयोजिका,पूजा जैन बालोद जिला बाल संस्कार प्रमुख,रानी योगी ,नीतू सोनवानी
सेवंत साहू जिला संयोजक विधि विभाग विहिप, राजेश सोनी जिला कोषाध्यक्ष,उमेश सेन जिला सह मंत्री,तरुण राठी शहर अध्यक्ष विहिप बालोद, कमल बजाज, महेंद्र सोनवानी ,सतीश विश्वकर्मा
सुनील साहू तुषार ढीमर ,दामिनी साहू दुर्गावाहिनी सदस्य,गायत्री साहू,गंगोत्री साहू, लोकेश्वरी साहू प्रमुख रूप से शामिल रही।
बालोद शहर में कुछ समय से इस प्रकार के मामले सामने आ रही है। यह घटना बालोद शहर के लिए बहुत ही शर्मनाक है।आरोपी की महिलाओं के प्रति मानसिकता स्पष्ट दिख रहा है। जिसमें वो महिलाओं को टारगेट कर रहे हे – श्रीमती संगीता शर्मा अधिवक्ता विधि विभाग विहिप बालोद जिला
आरोपी ने जिस प्रकार की गंदी हरकत की अश्लील इशारे किए वो बहुत ही गंदा काम हैं। महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे व्यक्ति को कड़ी सजा मिलना चाहिए – श्रीमती पूजा जैन बाल संस्कार प्रमुख बालोद विहिप संगठन



