छत्तीसगढ़बालोदलोकल

बालोद जिला के पी एम श्री सेजेस कन्नेवाड़ा की छात्रा हिमांशी साहू का इसरो युविका 2026 में चयन, जिले में हर्ष का माहौल

बालोद जिला के पी एम श्री सेजेस कन्नेवाड़ा की छात्रा हिमांशी साहू का इसरो युविका 2026 में चयन, जिले में हर्ष का माहौल

जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि बालोद की प्रतिभावान छात्रा हिमांशी साहू का चयन के प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2026 हेतु हुआ है। उल्लेखनीय है कि हिमांशी इस कार्यक्रम के लिए जिले से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा हैं।
युविका (Young Scientist Programme) एक 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना है। इस दौरान चयनित विद्यार्थियों को अंतरिक्ष अनुसंधान, उपग्रह तकनीक, रॉकेट प्रक्षेपण तथा इनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाती है। साथ ही, प्रतिभागियों को इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का दुर्लभ अवसर भी मिलता है।
हिमांशी साहू की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बालोद जिले को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।संस्था पीएम श्री सेजस कन्नेवाडा की प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने हिमांशी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों ने इसे संस्था और जिले के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button