
*बालोद —बालोद जिले के ठेकेदार हो रहे हैं परेशान -जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी टंकियां का निर्माण अधिकारियों ने दबाव डालकर COMPLETE करवा दी लेकिन ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। बालोद कॉन्टैक्टर संगठन ने कई बार जिला अधिकारियों व मंत्रियों को ज्ञापन दिया बावजूद कोई सुनवाई नहीं। ठेकेदारों को घर चलाना हो गया मुश्किल, भुगतान देने का भी दबाव, कई महीनो से भी भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं*।
बहुत ही विडंबना की बात है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एक ही सरकार होने के बावजूद भी जल जीवन मिशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़े हैं।
*गर्मी के इस भीषण समय में गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, और ठेकेदारों की स्थिति भी बेहद खराब हो चुकी है। पिछले 3 वर्षों से काम कर रहे हैं, 90% तक कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन 70% भुगतान के बाद एक भी रनिंग बिल नहीं मिला*।
*ठेकेदारों का सब्र भी खत्म होता जल जा रहा है मानसिक दबाव*
*आर्थिक और मानसिक रूप से ठेकेदार टूट चुके हैं, और जनता पानी के लिए परेशान है।*
*ठेकेदार कर रहे हैं गुहार*
माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री से विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर विषय पर तत्काल ध्यान दें।
अगर डबल इंजन सरकार में भी ऐसे हालात हैं, तो फिर समाधान कब होगा?
यह केवल ठेकेदारों का मुद्दा नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन से जुड़ा प्रश्न है।
गुंडरदेही ब्लॉक के गांव : (1)कंदूल(2) धनगांव (3) तिलखेरी । बालोद ब्लाक,,,,, (1) देवी नवागांव सहित बालोद जिले के अन्य ब्लॉक में भी यही स्थिति है



