जीनियस इंग्लिश स्कूल गुरूर का कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

जीनियस इंग्लिश स्कूल गुरूर का कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
बालोद जिला में टॉप 10 मे पांच विद्यार्थियों ने जगह बनाई, रचा इतिहास
गुरूर। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा दिनांक 06 मई 2026 को घोषित कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में जीनियस इंग्लिश स्कूल गुरूर, जिला बालोद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित कर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की कक्षा 5वीं के 10 विद्यार्थियों ने बालोद जिला के टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन, अभिभावकों का सहयोग एवं विद्यार्थियों की मेहनत प्रमुख कारण रहे।
बालोद जिला टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार हैं :
खुशी – पिता कुमेश कुमार – जिला में चौथा स्थान – 98.00%
रूबल देशमुख – पिता गिरेन्द्र कुमार – जिला में चौथा स्थान – 98.00%
रूपाक्षी साहू – 97.50%
भुवर्य साहू – पिता मेघनाथ – 97.00%
देवशिखा नायक – पिता अमृत लाल – छठवां स्थान – 97.00%
किंजल – पिता संजय सिंह – सातवां स्थान – 96.50%
छायांक कुमार – पिता संतराम साहू – 96.00%
रिया नायक – पिता राजेश सिंह – 96.00%
दिव्यांश – पिता धरमराज – आठवां स्थान – 96.00%
काव्या साहू – पिता पंकज कुमार साहू – नवां स्थान – 95.50%
इसी प्रकार कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।
कक्षा 8वीं के स्कूल टॉपर विद्यार्थी :
थलेश – पिता नोहर राम कटेन्द्र – प्रथम स्थान – 95.83%
लक्ष्य कुमार – पिता विकास कुमार – द्वितीय स्थान – 95.50%
खेयान्त कुमार साहू – पिता डामन लाल साहू – द्वितीय स्थान – 95.50%
भास्कर साहू – पिता अशोक साहू – चतुर्थ स्थान – 93.67%
टेरेन्स – पिता यतीश कुमार साहू – पंचम स्थान – 91.33%
विद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना तिवारी एवं डायरेक्टर श्री जितेन्द्र तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं — मंजू जांगड़े, मंजू यादव, नरेन्द्र सिन्हा, योगेश्वर राव, नामदेव साहू, ममता, संध्या सिन्हा, पुष्पलता साय, रतना, संध्या साहू, पुष्पांजलि, लालिमा साहू एवं सरिता साहू सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।


