
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संगीता सिन्हा का धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत
गुरुर । छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा के राजीव भवन रायपुर प्रवास के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने श्रीमती सिन्हा को महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा महिलाओं की आवाज को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की।



