शादी की सालगिरह पर विधायक संगीता सिन्हा एवं पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा को मिली शुभकामनाएं

शादी की सालगिरह पर विधायक संगीता सिन्हा एवं पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा को मिली शुभकामनाएं
गुरुर। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा एवं पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा की शादी की सालगिरह के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनके सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना करते हुए माता रानी से सदैव खुशहाल रखने की प्रार्थना की।
शुभकामना संदेश में कहा गया कि ईश्वर आप दोनों को दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा आपका वैवाहिक जीवन सदैव प्रेम, विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण रहे।
इस अवसर पर गुरुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर साहू, तामेश्वर साहू, टोमन साहू, शादिक अली, सुमीत राजपूत, जितेंद्र यादव, केदार देवांगन, यानेश साहू, जीवराखन साहू, यशवंत पुरी गोस्वामी एवं एस. कुमार मोनू ठाकुर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



