भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
25 मई को पलारी भाजपा कार्यालय में जुटेंगे मंडल के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता
गुरुर। भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत पलारी द्वारा मंडल के समस्त जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं भाजपा परिवार के सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के आगमन कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया है।
जारी सूचना के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का आगमन दिनांक 25 मई 2026, दिन सोमवार को होगा। कार्यक्रम के तहत सभी कार्यकर्ताओं से दोपहर 12:00 बजे भाजपा नगर पंचायत पलारी कार्यालय में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
भाजपा परिवार की ओर से जारी आमंत्रण में कहा गया है कि सभी सम्मानित कार्यकर्ता अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।



