छत्तीसगढ़बालोद

अब गुरुर नगर पंचायत का होगा कायाकल्प, आदर्श शहर समृद्धि योजना में शामिल हुआ गुरुर।

 

बालोद। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आदर्श समृद्धि योजना अंतर्गत में शुरू होने जा रही ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’, के प्रथम चरण में 32 नगरीय निकायों का चयन, जिसमें बालोद जिले के गुरुर नगर पंचायत को शामिल किया गया।

Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है।

बड़े शहरों के साथ-साथ उभरते नगरों और कस्बों को भी आधुनिक शहरी सुविधाओं से सुसज्जित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू करेगी।

आदर्श शहर समृद्धि योजना के पहले चरण में प्रदेश के 32 नगरीय निकायों को शामिल किया गया है। इनमें दुर्ग संभाग के अंतर्गत बालोद जिले के गुरुर नगर पंचायत को शामिल किया गया है।

पहले चरण में जिले के गुरुर नगर पंचायत को शामिल किए जाने पर भाजपा जिला बालोद के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख एवं समस्त वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिओं ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री माननीय श्री अरुण साव जी, का आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब हो कि, आदर्श शहर समृद्धि योजना राज्य के छोटे और मध्यम शहरों के व्यवस्थित विकास की महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से सड़क, जलापूर्ति,ड्रेनेज, परिवहन, पार्क, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य सामुदायिक सेवाएं, रोजगार व्यापार ,उद्यमिता, प्रोत्साहन, ई गवर्नेंस, स्मार्ट ट्रैफिक, सुरक्षा प्रणाली, हरित क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा, जन संरक्षण, सुझाव शिकायत निवारण, और रिपोर्टिंग प्रणाली एवं अन्य कार्य कर नागरिक सेवाओं को मजबूत किया जाएगा।

आदर्श शहर समृद्धि योजना अंतर्गत शहर के आवश्यकता अनुरूप तथा नगरीय निकायों के अध्यक्ष, पार्षद गणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, से समन्वय स्थापित कर कार्य किए जाएंगे।

कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Related Articles

Back to top button