छत्तीसगढ़

रिसदा पंचायत में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई

रिसदा पंचायत में भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई

*रिसदा पंचायत में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई*

 

Advertisement

 

बलौदाबाजार (नरेश गनशानी)। ग्राम पंचायत रिसदा के पंचायत भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने एकत्र होकर बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा व समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। अंत में उपस्थित लोगों ने “जय भीम” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का अवसर बना, बल्कि समाज को एकजुट करने और जागरूकता फैलाने का माध्यम भी सिद्ध हुआ। ग्राम पंचायत रिसदा में सरपंच गणेशराम साहू पंचायत सचिव थानेश्वर प्रसाद साहू, पंच बसावन साहू, शेर सिंह डहरिया, दानेश्वर वर्मा, मनीराम गजेंद्र, कांति ध्रुव, पप्पू डहरिया, सुखी खुंटे,
रोजगार धरमदास घृतलहरे, बहादुर टंडन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button