जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम कार्यकारिणी की हुई बैठक

जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम कार्यकारिणी की हुई बैठक
बलौदाबाजार (नरेश गनशानी) l जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम कार्यकारिणी बैठक दिनांक 19-04-2026 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिले के प्रभारी अशोक राज आहुजा एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा धृतलहरे उपस्थित रहीं।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी अशोक राज आहुजा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन का शीघ्र गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिमाह कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने तथा प्रत्येक तीन माह में जिले की आवश्यक समीक्षा बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही राजीव भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया।
जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।
बैठक में प्रमुख रूप से कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, प्रदेश सचिव विमल साहू, अंजनी साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर बलौदा बाज़ार अध्यक्ष प्रवीण सेन ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, कोषाध्यक्ष हेमचंद केशरवानी खिलेंद वर्मा लकेश साहू छल्ला साहू नीरज बांधे जीतेन्द्र नवरत्न जिला महामंत्री सुनील साहू सत्यनारायण ठाकुर राधिका राय उमा अनंत लक्ष्मी साहू जिला उपाध्याक्ष श्रद्धा मनीष वर्मा लक्ष्मी ध्रुव सेवती दीपचरण कैवर्त रामप्रसाद वर्मा लक्ष्मी पांडेय प्रमिला साहू वैभव केशरवानी ब्लॉक अध्यक्ष सिमगा रिंकू भाटिया अजीत बाजपेयी गजपति यादव प्रकाश ताम्रकर काशी धृतलहरे सम्पत ठाकुर सुखदेव साहू मोहन साहू समीर अग्रवाल सिद्धांत मिश्रा अमर मिश्रा सूर्यकांत वर्मा NSUI अध्यक्ष हेमंत वर्मा NSUI उपाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे मंडल अध्यक्ष गोल्डी मेरिया शैलेंद्र ध्रुव NSUI उपाध्यक्ष अरुण यादव राहुल राज तिवारी दामन कुमार टिकरिया ईश्वर चंद्रवंशी देवेंद्र वर्मा दीपक वर्मा बुधेश्वर रजक कार्तिक साहू मोती राम साहू रविशंकर बंजारे मंडल अध्यक्ष चंदन साहू नेमू नारायण धृतलहरे सुरेद्र यदु जिले के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों उपस्थित रहे सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारी उपस्थित रहे l



