छत्तीसगढ़लोकल

धर्म,साहस और भक्ति के प्रतीक ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाकर मानवता के कल्याण हेतु सर्वे भवन्तु सुखिनः का दिया सन्देश

धर्म,साहस और भक्ति के प्रतीक ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाकर मानवता के कल्याण हेतु सर्वे भवन्तु सुखिनः का दिया सन्देश

गुरुर/ तहसील के ब्राह्मण समाज ने अधर्म और अन्याय का नाश कर धर्म और न्याय स्थापित करने वाले भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया। यह आयोजन नगर के काल भैरव देउर मंदिर में किया गया जिसमें गुरुर तहसील के समस्त प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार सम्मलित हुए।

Advertisement

ब्राह्मण समाज के इस आयोजन की शुरुआत बाल आचार्य अक्षत पांडेय व निखिल पांडेय द्वारा किये गए वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना से हुई, ततपश्चात शंख, घण्टा व नाद से महाआरती की गई। धूप,दीप और नैवेद्य से भगवान को भोग लगाकर महाप्रसादी का वितरण किया गया।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर *वरिष्ठअधिवक्ता एवं नोटरी सुरेंद्र तिवारी* ने कहा कि भगवान परशुराम सर्व सनातनियो के आदर्श हैं क्योंकि उन्होंने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की, अन्याय के विरुद्ध शस्त्र उठाकर न्याय को स्थापित किया। पितृ आदेश पालन व मातृ प्रेम का संदेश उनके जीवन से हमें मिलता है।

*जिले के शिक्षाविद और शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा* ने बताया कि ऋषि जमदग्नि व माता रेणुका की संतान परशुराम का सम्पूर्ण जीवन पूरे समाज को धर्म रक्षा हेतु शास्त्र व शस्त्र दोनो में पारंगत होने की प्रेरणा देता है। शास्त्र हमारे जीवन मे अनुशासन को व शस्त्र अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की शक्ति प्रदान करता है।भगवान परशुराम को चिरंजीवी देव बताते हुए कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज के कुलश्रेष्ठ हैं,सभी ब्राह्मण उनके वंशज हैं। एक ब्राह्मण का जीवन केवल एक समाज हेतु नही अपितु पूरे मानवजाति हेतु समर्पित होता है। सनातन धर्म का ध्वज वाहक ब्राह्मण,जब सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चित दुःख भाग भवेत का मंत्रोच्चार करता है तो यह सम्पूर्ण मानवजाति के कल्याण की कामना करता है।

*काल भैरव देउर मंदिर के बाल आचार्य निखिल पांडेय और अक्षत पांडेय* ने भगवान परशुराम का जीवन परिचय देते हुए उनकी गाथा सभा को बताई,और वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन अर्चन के कार्य को सम्पन्न किया। भाजपा *हिन्दू संगठन के दुर्गादत्त मिश्रा* ने भी सभा को सम्बोधित किया और कहा कि एक ब्राह्मण,ब्रम्हाण्ड के सभी चराचर हेतु मंगलकामना प्रतिदिन अपने मंगलाचरण और संध्यावंदन में करता है।

इस पुनीत अवसर पर *बल्लू महाराज,गिरेन्द्र शर्मा,नीरज पांडेय बालमुकुंद शर्मा,जितेंद्र प्रसाद शर्मा,अनमोल ओझा,कैलाश शर्मा, भारत शर्मा,मनोज शर्मा,राजकुमार पांडेय ,वेदांत शर्मा,विराट शर्मा,राहुल शर्मा,आयुष दीवान,शीला शर्मा,अनीता पांडेय,पूर्णिमा शर्मा,रामकली शर्मा,रंजू शर्मा,पुष्पा शर्मा,दीप्ति शर्मा,आशा मिश्रा,संगीता दीवान, बेबी ओझा,अर्चना पांडेय,प्रिया शर्मा,गायत्री शर्मा,माधुरी शर्मा,संगीता शर्मा,वैभवी शर्मा आदि बड़ी संख्या में विप्र परिवार मौजूद थे।*

Related Articles

Back to top button