छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

बलौदाबाजार नगर में निवास रत जनता को मिलेगी सीधे कर की डिजिटल जानकारी लगाए जाएंगे 5010 मकानों में क्यू आर बोर्ड

नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने क्यू आर बोर्ड किया लोकार्पित

बलौदाबाजार नगर में निवास रत जनता को मिलेगी सीधे कर की डिजिटल जानकारी लगाए जाएंगे 5010 मकानों में क्यू आर बोर्ड
**********
नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने क्यू आर बोर्ड किया लोकार्पित
************
बलौदाबाजार (नरेश गनशानी)। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत निवास रत करदाताओं को घर के बाहर लगाए गए क्यू आर कोड बोर्ड के माध्यम से नगर पालिका को प्रदाय किए जाने वाले राशि की जानकारी तत्काल प्राप्त हो सकेगी, इसी योजना के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा डिजिटल क्यू आर कोड बोर्ड का लोकार्पण किया गया, लोकार्पण के दौरान सभापति पार्षद हरजीत सिंह सलूजा व कन्हैया सेन सहित अन्य उपस्थित थे , नगरीय क्षेत्र में निवास रत करदाताओं को पूर्ण रूप से प्रदाय किए जाने वाली सुविधा के लिए यह क्यू आर बोर्ड से निवास निकाय को प्रदाय किए जाने वाली समेकित कर ,संपत्ति कर, एवं जलकर , की जमा किए जाने वाली राशि का विवरण प्राप्त किया जा सकता है, जिसमे कर दाता का नाम व मकान का विवरण दिखेगा, डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ते कदम से जनता को भविष्य में इस कर कोड से शिकायत एवं अन्य के साथ अपने स्वयं के मकान की अदा की जाने वाली राशि का संपूर्ण विवरण प्राप्त हो सकेगा, डिजिटल क्यू आर कोड बोर्ड वर्तमान में लगभग नगर पालिका के क्षेत्र में 5010 निजी मकान में लगाया जाएगा जो सीधे नगर पालिका से जुड़े होंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने जन सामान्य के लिए इस डिजिटल बोर्ड को लाभ कारी बताया, व नगर पालिका में अनावश्यक आने से बच कर घर से ही ट्रांजेक्शन कर सकेंगे व यह क्यू आर पूर्ण रूप से पारदर्शिता पूर्ण बताया गया, व हितग्राहीअपने मोबाइल के एक क्लिक से मकान के टैक्स की जानकारी तत्काल प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उस राशि को जमा भी कर सकते हैं, इस प्रयास को सार्थक बताया गया मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सभी नगरीय निकायों में निवास रत जनता को इस डिजिटल क्यू आर कोड बोर्ड का लाभ प्राप्त हो सके इसके लिए जन सामान्य को सुविधा का विस्तार किए जाने डिजिटल बोर्ड हर मकान में लगाया जा रहा है , जिसमे क्यू आर प्रिंट रहेगा, डिजिटल बोर्ड को नगर पालिका अध्यक्ष कक्ष में लोकार्पित किए जाने के दौरान पार्षद प्रतिनिधि रवि फेकर, भारत भूषण साहू नगर पालिका के राजस्व विभाग प्रभारी प्रसून शर्मा, स.रा.नी.सतेंद्र सिन्हा, गुरुदत्त तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button