छत्तीसगढ़बालोदलोकल

नगर पंचायत पलारी में जनगणना 2027 का प्रथम चरण प्रशिक्षण पूर्ण हुआ

बालोद
नगर पंचायत पलारी में जनगणना 2027 का प्रथम चरण प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देश अनुसार कलेक्टर बालोद एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में जनगणना के प्रथम चरण के लिए नगर पंचायत पलारी हेतु दो फील्ड ट्रेनर, 9 प्रगणक एवं तीन पर्यवेक्षक नियुक्त की गई है।

Advertisement

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्य हेतु जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा तैयारी के संबंध जारी कैलेंडर अनुसार कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत पलारी में दिनांक 22 ,23 और 24 अप्रैल 2026 को तीन दिवसीय प्रशिक्षक नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षको को फील्ड ट्रेनर एल के सिंहा, दुर्गेश कुमार यादव द्वारा उक्त कार्य के विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रम को निर्धारित समय सीमा 1 से 30 मई 2026 तक की अवधि में पूर्ण करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। तत्पश्चात चार्ज अधिकारी के मार्गदर्शन पर फील्ड ट्रेनर के माध्यम से समस्त प्रगणकों एवं पर्यक्षकों को फील्ड अभ्यास कराया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पलारी गिरीश कुमार साहू एवं चार्ज अधिकारी नगर पंचायत पालिका द्वारा प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षको को सेवा भाव, प्रतिज्ञा, विचार विमर्श के साथ विदाई उद्बोधन के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करते हुए समाप्त किया गया।

Related Articles

Back to top button