छत्तीसगढ़बालोदलोकल

विशेष ग्राम सभाओं में जनगणना 2027 की दी गई जानकारी

स्वगणना प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक एवं प्रेरित

विशेष ग्राम सभाओं में जनगणना 2027 की दी गई जानकारी
स्वगणना प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक एवं प्रेरित
गुरुर।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार आज जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर आम नागरिकों को जनगणना 2027 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस दौरान ग्रामीणों को जनगणना के महत्व से अवगत कराते हुए इसे एक राष्ट्रीय दायित्व बताया तथा सभी नागरिकों से प्रगणकों को सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
ग्राम सभाओं में उपस्थित ग्रामीणों को ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी भर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया और अधिक सरल एवं पारदर्शी होगी। साथ ही सभी को स्वगणना भरने के लिए प्रेरित किया गया।


उल्लेखनीय है कि बालोद जिले में जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर ने बालोद विकासखंड के ग्राम पंचायत जमरूवा एवं ओरमा तथा डौंडी लोहरा विकासखंड के ग्राम पंचायत दुपेचरा का दौरा कर जनगणना कार्य का निरीक्षण एवं अवलोकन किया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button