
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री खोमेंद्र भोई का कांग्रेस पार्षदों ने किया स्वागत
शहर की विस्तृत समस्याओ पर सीएमओ से चर्चा भी हुई ।
बालोद…शहर में आज कांग्रेस के पार्षदो ने मिलकर नव नियुक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी खोमेंद्र भोई का गुलदस्ता भेट कर उनके कार्यालय में स्वागत किया ।
वही इस पर शहर की विस्तृत समस्याओ पर सीएमओ से चर्चा भी हुई ।
कांग्रेस पार्षद सुमीत शर्मा ने बताया की शहर के विकास जनसमस्याओं के निराकरण जिसे साफ सफाई जल समस्या बिजली पानी एवं मूलभूत सुविधाओं में सुधार तथा बेहतर समन्वयक कार्य करने को लेकर सकरात्मक चर्चा की गई ।
पार्षद रीता सोनी ने बताया कि नगर के विकास एवं हर संभव सहयोग का आश्वसन भी दिया वही पार्षदों से आशा व्यक्त करते हुए नए सीएमओ के नेतृत्व में बालोद शहर में चल रही समस्याओ का भी निराकरण होगा जिससे शहर वासियों को राहत मिलेगी ।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद रीता सोनी. विनोद शर्मा (बंटी) कसमुद्दीन कुरैशी. सुनील मालेकर. किरण साहू. सतीश यादव. सुमीत शर्मा मौजूद रहे.



