छत्तीसगढ़बालोदराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी के विकासवाद और सुशासन की जीत : यशवंत जैन

प्रधानमंत्री मोदी के विकासवाद और सुशासन की जीत : यशवंत जैन

मुकेश वाधवानी दीपक देवदास
गुरुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता को नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व, ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत बताया।
महामंत्री श्री जैन ने कहा कि इन चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता ने तुष्टीकरण और अराजकता की राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया है। जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन, विकास और जन-कल्याणकारी नीतियों पर अपना पूर्ण विश्वास जताया है।
उन्होंने आगे कहा कि यह विजय केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतिफल है। श्री जैन ने इन राज्यों की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा सरकारें विकास की नई ऊँचाइयों को छूते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी।
अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें पारदर्शिता, सुशासन और समावेशी विकास के सिद्धांतों पर चलते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button