
बालोद में कुदरत के तीन रंग
कही धूप तो कही छांव
(पंकज वाधवानी बालोद)
आज बालोद शहर में मौसम के तेवर लगातार तल्ख बने हुए हैं। मंगलवार को बालोद में कुदरत के तीन अलग-अलग रंग देख ने को मिले, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा।
सुबह की शुरुआत धूप से हुई तो दिन में काले बादल छाए रहे वही शाम को बारिश का लोगो ने मजा लिया लोगों को उम्मीद थी कि दिनभर गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन दोपहर होते-होते सूरज ने तेवर दिखाए और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया।

सुबह की तपिश के बाद शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए, तेज हवाएं चलीं और करीब 20 मिनट तक हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश से कुछ देर के लिए गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन इसके बाद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।





