महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद विधायक संगीता सिन्हा का ग्राम सनौद में भव्य स्वागत

महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद विधायक संगीता सिन्हा का ग्राम सनौद में भव्य स्वागत
गुरूर। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति के पश्चात संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सनौद पहुंचीं। उनके आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत-सत्कार करते हुए बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान विधायक श्रीमती सिन्हा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के महामंत्री मुकेश सार्वा के परिवार से भी सौजन्य मुलाकात की और नववधु भूमि एवं लीना को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और खुशी से सराबोर रहा, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के अध्यक्ष डॉ. किशोर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के उपाध्यक्ष दुर्गुराम सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के महामंत्री संजयप्रकाश चौधरी, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती लता सोनबेर, विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत गुरूर टोमन लाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस गुरूर के महामंत्री सादिक अली, सुमीत राजपूत, ओंकार महमल्ला, पूर्व महामंत्री दीनाराम चेलक, जिला कांग्रेस सचिव यशवंत पूरी गोस्वामी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी उमेश कुमार साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा अरमरीकला सनौद मंडल उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, युवा नेता यानेश सोनकलिहारी, डॉ. लोकेश्वर साहू, हिमांशु लावत्रे, बूथ अध्यक्ष हीरूराम सार्वा, उपाध्यक्ष चित्रांगद सोनबेर, मंडल सचिव दूजेंद्र साहू, पड़कीभाट बूथ अध्यक्ष मनसाराम साहू, सनौद सेक्टर सचिव भानूप्रताप साहू, नूतन साहू, यनक सोनबेर, घनाराम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


