छत्तीसगढ़बालोद

राजनीतिक और सामाजिक करियर खराब करने की साजिश सच क्या है साजिश है या हकीकत*

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट-वीडियो वायरल करने का आरोप, पुलिस से सुरक्षा की मांग

*राजनीतिक और सामाजिक करियर खराब करने की साजिश सच क्या है साजिश है या हकीकत*

(मुकेश वाधवानी हैलो छत्तीसगढ़)

Advertisement

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट-वीडियो वायरल करने का आरोप, पुलिस से सुरक्षा की मांग

एक इज्जतदार युवक की छवी धु मिल करने में लगे कुछ लोग

राजनीति और समाज में बढ़ रही लोकप्रिय से लोगों को हो रही समस्या शायद इसलिए चली गई है यह चाल साबित हो तब होगा जब पुलिस प्रशासन की जांच पूरी होगी और दूध का दूध और पानी का पानी साफ नजर आ जाएगा

बालोद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक स्थानीय सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता ने अपने खिलाफ झूठे प्रचार-प्रसार कर छवि खराब करने की साजिश का आरोप लगाया है। मरार पारा निवासी अकबर तिगाला ने थाना बालोद में लिखित शिकायत देकर इस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को सूचना मिलने पर वे अपने साथियों के साथ एक स्थल पर पहुंचे, जहां कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि उन्होंने केवल सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए विवाद को शांत कराने का प्रयास किया और उस घटना में उनकी कोई व्यक्तिगत संलिप्तता नहीं थी।

बता दे कि मामला हुआ हाई प्रोफाइल जिले सहित प्रदेश में मच रही हलचल जो बचाने गया उसी के गले में पढ़ रहा फंडा ।

इसके बावजूद, आरोप है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उनके खिलाफ फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो व पोस्ट वायरल किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह सब उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
अकबर तिगाला ने यह भी आशंका जताई है कि संबंधित व्यक्तियों के प्रभाव के चलते उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।


साथ ही, उन्होंने आपत्तिजनक सामग्री को तत्काल हटाने, संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

         बालोद के कुछ लोगो की प्रतिक्रिया

हिन्द सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने कहा कि अकबर तिगाला को हम बचपन से जानते है ऐसे मामलों में हमने उनको कही देखा या सुना भी नही है यह मामला इसे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है ।

बता दे कि कुछ स्थानीय लोगो की भी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की जिसमें यह भी सामने आया कि यह एक राजनीतिक षड्यंत्र भी हो सकता है । जिससे इनकी राजनीतिक कैरियर से गिराने की कोशिश की जा रही है । साथ ही साथ उसे अपनी जान माल एवं परिवार की खतरा होने की संभावना जताई जा रही है । ऐसे में कोई अगर किसी मदत करने जा रहा हो और ऐसी मुसिबतों का सामना करना पड़ेगा तो ऐसे में कोई किसी मदत करने से पहले 100 बार सोचेगा और ये बहुत ही चिंता का विषय बना हुआ है ।

मामले में पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस विषय पर अकबर तिगाला ने कहा कि
इन सब अफवाह और मनगरण आरोप से मुझे ऐसा लगता है कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक हत्या करने की कोशिश की जा रही है

Related Articles

Back to top button