छत्तीसगढ़बालोद

विधायक संगीता सिन्हा एवं पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा पहुंचे विवाह समारोह में, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

विधायक संगीता सिन्हा एवं पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा पहुंचे विवाह समारोह में, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

गुरुर। ग्राम कनेरी में यादव परिवार द्वारा आयोजित विवाह समारोह में संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा एवं पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवदंपति को सुखमय एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
समारोह में विधायक प्रतिनिधि द्वारिका यादव के निवास पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विवाह समारोह में पूर्व जनपद सदस्य नरेश यादव के सुपुत्र ओमेंद्र यादव का विवाह पदमावती यादव के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है, जो दो परिवारों को आपसी प्रेम और विश्वास के सूत्र में बांधती है। वहीं पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
समारोह में यशवंत नागेश्वर, सादिक अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विवाह समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला।

Advertisement

Related Articles

Back to top button