छत्तीसगढ़बालोद

ओमकारेश्वर मंदिर से निकलेगी भाजपा की भव्य नामांकन रैली

ओमकारेश्वर मंदिर से निकलेगी भाजपा की भव्य नामांकन रैली

बालोद गुरुर । नगर पंचायत पलारी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 18 मई 2026, सोमवार को भव्य नामांकन रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का शुभारंभ सुबह 10 बजे ओमकारेश्वर मंदिर से होकर नगर पंचायत पलारी तक किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत पलारी के सभी अधिकृत भाजपा प्रत्याशी (पार्षद एवं अध्यक्ष) नामांकन दाखिल करेंगे।

Advertisement


भाजपा मंडल सनौद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की गई है। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इस संबंध में जानकारी भाजपा मंडल सनौद के अध्यक्ष खेमलाल देवांगन ने दी।

Related Articles

Back to top button