छत्तीसगढ़बालोद

पलारी के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ यानेश साहू ने नगरवासियों को किया आमंत्रित

पलारी के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ यानेश साहू ने नगरवासियों को किया आमंत्रित

गुरुर । नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष प्रत्याशी यानेश साहू ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद एवं स्नेह से उन्हें जन्मभूमि एवं कर्मभूमि पलारी की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत पलारी के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, जनसुविधाओं एवं नागरिक सम्मान को प्राथमिकता देते हुए निष्पक्ष भाव से कार्य किया जाएगा।
यानेश साहू ने नगर की समस्त देवतुल्य जनता, माताओं, बहनों, युवा साथियों एवं वरिष्ठजनों को 18 मई 2026, सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से ओंकारेश्वर शिव मंदिर प्रांगण, कार्यालय नगर पंचायत पलारी में आयोजित होगा।
उन्होंने कहा कि “आपका साथ और आपका विश्वास ही हमारी ताकत है।” नगर कांग्रेस कमेटी एवं समस्त वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के साथ मिलकर पलारी को स्वच्छ, सुंदर, विकसित एवं प्रगतिशील बनाने का संकल्प लिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button