भव्य रूप से की गई गणेश मंदिर में महाआरती सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए भक्त
मुकेश वाधवानी की रिपोर्ट
बालोद जिला मुख्यालय के मरार पारा वार्ड 8 में आज बुधवार के दिन शाम 7 बजे गणेश मंदिर में महाआरती की गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्त शामिल हुए ।

बता दे कि वार्ड के पूर्व पार्षद ने बताया इस मंदिर में मांगी हुई हर मुराद भगवान गणेश पूरी करते है ।
बता दे कि यह गणेश जी की मूर्ति जमीन से प्रकट हुई है एवं लगभग 70 वर्षो से यह मंदिर में पूजा पाठ किया जा रहा है।

इस मंदिर प्रांगण में हर बुधवार को महाआरती की जाती है । जिसमे लोग दूर दराज से आकर गणेश जी का दर्शन करते है ।
इस मंदिर की प्रतिष्ठता काफी दूर दूर तक फैली हुई है । यह मंदिर एक आस्था का प्रतीक माना जाता है । आज तक कोई भक्त इस मंदिर खाली हाथ नही लौटा वैसे तो इस मंदिर के काफी सारे चमत्कार भी है

।
आज की महाआरती ढोल बाजे एवं तासे की धुन में महाआरती की जाती है जिसमे प्रमुख रूप से मौर्या मंडल परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए ।
न
आज की महाआरती में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार आई बी सी 24 के ब्यूरो प्रमुख मोहन दास मानिकपुरी अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए । उन्होंने अपने परिवार के साथ महाआरती में शामिल होकर गणेश जी का आशिर्वाद प्राप्त किया ।



