छत्तीसगढ़बालोदलोकल

लापरवाही की लाइव तस्वीर: सड़क पर तड़पते रहे घायल, लोग बनाते रहे वीडियो
(तरुण नाथ योगी)
बालोद। जिले के पाकुरभाट के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए। एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग उछलकर अलग-अलग दिशा में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद जो दृश्य सामने आया, वह और भी चौंकाने वाला था।

Advertisement

बता दे कि मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए आगे बढ़ने के बजाय मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे जिसके बाद वीडियो और फ़ोटो को वायरल करने में व्यक्त हो गए घायल सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन उन्हें उठाने या अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई तत्परता नहीं दिखाई गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन जिम्मेदारी निभाने के बजाय लोग मूकदर्शक बने रहे।


यह घटना न सिर्फ सड़क सुरक्षा, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। अक्सर देखा जा रहा है कि दुर्घटनाओं के बाद लोग मदद करने से ज्यादा वीडियो बनाने को प्राथमिकता देते हैं, जिससे घायल व्यक्ति को समय पर इलाज नहीं मिल पाता।
प्रशासन और पुलिस लगातार अपील करते रहे हैं कि हादसे के समय “गुड सेमेरिटन” बनकर घायलों की मदद करें, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। लेकिन इस घटना ने दिखा दिया कि जागरूकता के बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति अभी भी चिंताजनक है।
अब सवाल यही है—क्या हम सिर्फ दर्शक बनकर रह जाएंगे, या जरूरत के समय इंसानियत दिखाएंगे?

Related Articles

Back to top button