छत्तीसगढ़बालोदलोकल

गुरुर में नव पदस्थ टीआई मुकेश सिंह का पत्रकारों ने किया स्वागत

गुरुर में नव पदस्थ टीआई मुकेश सिंह का पत्रकारों ने किया स्वागत

गुरुर । गुरुर थाना में नव पदस्थ थाना प्रभारी (टीआई) श्री मुकेश सिंह के आगमन पर क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने गुलाब फूल भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नई दुनिया से जुड़े पत्रकार दीपक देवदास, यशवंत कुमार, रवि कोसरिया, मधु सागर एवं टारजन लावत्रे सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने टीआई मुकेश सिंह से क्षेत्र की कानून व्यवस्था, जनसहयोग एवं पत्रकारिता के समन्वय को लेकर चर्चा की।
बताया गया कि टीआई मुकेश सिंह मूलतः जांजगीर क्षेत्र के निवासी हैं और इससे पूर्व वे डौंडी लोहारा में पदस्थ रह चुके हैं। साथ ही वे रायपुर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद है।
पत्रकारों ने आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में गुरुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को त्वरित न्याय मिलेगा। वहीं टीआई मुकेश सिंह ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए निष्पक्ष एवं जनहित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button