छत्तीसगढ़बालोदलोकल

बार-बार हो रही बिजली कटौती के विरोध में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षक अभियंता, विद्युत सप्लाई कंपनी को ज्ञापन सौंपा।

बार-बार हो रही बिजली कटौती के विरोध में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षक अभियंता, विद्युत सप्लाई कंपनी को ज्ञापन सौंपा।

बलौदाबाजार (नरेश गनशानी) l विद्युत कटौती के विरुद्ध सौंपे गए ज्ञापन में शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, हल्की हवा में भी सप्लाई बाधित होने तथा शिकायत करने पर अधिकारियों द्वारा जवाब नहीं मिलने जैसी गंभीर समस्याओं को उठाया गया। प्रतिनिधि मंडल ने विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने एवं 24×7 संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

Advertisement

इस दौरान चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, उपाध्यक्ष शंकर दुलानी सहित पियूष मिश्रा, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, दिलीप माहेश्वरी, दिनेश वर्मा, संजय नारायण केशरवानी, सतीश साहू, नेतराम वर्मा, बाबा केशरवानी आदि उपस्थित रहे।

चेम्बर ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो व्यापारियों एवं आम नागरिकों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button