छत्तीसगढ़बालोदराजनीति

कोचवही शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल जीत पर धूमधाम से मनाया जश्न

कोचवही शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल जीत पर धूमधाम से मनाया जश्न

गुरुर । शक्ति केंद्र कोचवही में प्रभारी रूद्रप्रकाश साहू के नेतृत्व एवं मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पांडे (पूरूर) के सहयोग से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में भव्य जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय एवं पार्टी के पक्ष में जोरदार नारे लगाए।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मां काली, रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, सुशासन एवं राष्ट्रहित के कार्यों पर जनता ने भरोसा जताया है, जिसके कारण यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने इसे देश में विकास और सुशासन की जीत बताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रूद्रप्रकाश साहू, टुकेश्वर पांडे, नर्सिंग चोरमार, गिरवर बजरंगी, बलराम गोटी, सिया कोराम, बाबूलाल सिन्हा, प्रतिभा साहू, सीताराम सैंडिल, भागवत यादव, देवानंद यादव, रोहित नेताम, नरेश यादव, पवन यादव, उम्मीद सोम, निरंजन ठाकुर, सुकालू सुनना, विवेकानंद साहू, देवलाल कुंजाम, रामखिलावन गोटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button