छत्तीसगढ़बलौदा बाजारसामाजिक

बंगाल में हुई भाजपा की ऐतिहासिक जीत अब होगा सुशासन का राज: टंकराम वर्मा

बंगाल में हुई भाजपा की ऐतिहासिक जीत अब होगा सुशासन का राज: टंकराम वर्मा

बलौदाबाजार (नरेश गनशानी) l भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में बुधवार शाम जिला भाजपा कार्यालय बलौदाबाजार में भव्य जश्न मनाया गया, मंत्री टंकराम वर्मा का स्वागत कर केक भी काटा गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। यह आयोजन बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे और ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाते नजर आए। जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने का सिलसिला देर तक चलता रहा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस भी की। उन्होंने कहा कि यह जीत वर्षों की अथक मेहनत, सुनियोजित रणनीति के तहत प्राप्त हुई है l

Advertisement

मंत्री श्री वर्मा ने सुशासन तिहार की भी दी जानकारी उन्होंने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा चलाए जा रहे ‘सुशासन तिहार की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 मई से 10 जून तक प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है. जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने जमीनी स्तर पर लगातार काम किया और जनता के बीच विश्वास कायम किया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। मंत्री वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब भय और असुरक्षा का माहौल समाप्त हो
चुका है। जनता ने परिवर्तन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है और अब वहां सुशासन की स्थापना होगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक विजय का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की जीत का जश्न मनाया और आगामी चुनावों में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत देशभर में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता और जन विश्वास का प्रतीक है। इस आयोजन में प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, नपा. उपाध्यक्ष जितेंद्र म्हाले, वरिष्ठ नेता विजय केसरवानी, नीलम सोनी, महिला नेत्री धनेश्वरी वर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष राकेश ध्रुव, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा, बलौदाबाजार नगरपालिका परिषद के पार्षदगण राजू सलूजा, जितेंद्र डडसेना, गौतम चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button