Uncategorized

लोकार्पण समारोह में शामिल हुईं विधायक संगीता सिन्हा

लोकार्पण समारोह में शामिल हुईं विधायक संगीता सिन्हा

गुरुर।संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा गत दिवस ग्राम पंचायत बोरतरा के आश्रित ग्राम खैरवाही में आयोजित नवीन आंगनबाड़ी भवन के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विधायक का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा ने ग्रामवासियों को नवीन आंगनबाड़ी भवन के निर्माण पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अब क्षेत्र के छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण आहार ग्रहण करने में बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास लोकतंत्र की एक सतत प्रक्रिया है और वे हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ी रहेंगी। साथ ही ग्रामीणों की दैनिक जीवन से जुड़ी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास करने का भरोसा भी दिलाया।
विधायक ने कार्यक्रम में मिले स्नेह, सम्मान एवं आशीर्वाद के लिए समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गुराम सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि टोमन साहू, ग्राम सरपंच पूर्णिमा सिन्हा, उपसरपंच तारकेश सिन्हा, सरपंच प्रतिनिधि द्रोणा सिन्हा, युवा नेता रूप साहू, हिमांशु लावत्रे सहित पंचगण, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button