छत्तीसगढ़धार्मिकबालोद

गणेश प्रसादम को शुरू करने का उद्देश्य गरीब एवं निर्धन लोगो को भोजन उपलब कराना

घर जैसा स्वादिष्ठ खाना उपलब्ध

गणेश प्रसादम को शुरू करने का उद्देश्य गरीब एवं निर्धन लोगो को भोजन उपलब कराना

(घर जैसा स्वादिष्ठ खाना उपलब्ध )
(मुकेश वाधवानी की रिपोर्ट)

Advertisement

बालोद जिला मुख्यालय के मरार पारा वार्ड 08 में स्थित गणेश प्रसादम लोगो के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है ।

बता दे कि इसकी शुरुआत लगभग 4 वर्ष पुर्व गणेश चतुर्थी के समय की गई थी । जिसका उद्देश्य गरीब एवं निर्धन लोगो को भर पेट खाना खिलाना था जो कि लोगो के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हुआ ।

प्रसादम के संचालक अरुण बाफना ने बताया कि यह प्रसादम स्वर्गीय सुल्तानमल सजना बाई चेरिटेबल ट्रस्ट के नाम से संचालित किया गया है । जंहा रोजाना लगभग 300 लोग भोजन ग्रहण करते है पहले तो इसकी शुरुआत दिन से हुई जो कि अब रात में भी चालू कर दी गई है जिसका समय सुबह 11 से 3 एवं रात 7 से 9..30 बजे तक रखा गया है ।

वही गणेश प्रसादम में आये नेमसिंह ग्राम मनौद निवासी ने बताया कि यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है यंहा घर जैसा खाना खिलाया जाता है । जिसमे हर वर्ग के लोग आकर स्वादिस्ट भोजन ग्रहण करते है ।

एक तरफ से देखा जाए तो प्रसादम के खुलने से लोगो को खाने के लिए इधर उधर भटकने की जरूरत नही पड़ती और सबसे अच्छी बात तो यह है कि यंहा कूपन सिस्टम से लोगो खाना खिलाया जाता है ।।

सामने काउंटर लगा हुआ है जंहा से 50 रुपये का कूपन लेकर अंदर जाना पड़ता है । जंहा कूपन देने के बाद भोजन दिया जाता है ।

वही वार्ड के पूर्व पार्षद सुनील जैन ने भी बताया कि यह एक बहुत ही अच्छी पहल है और यंहा की सबसे खास बात तो यह कि यंहा कोई भी अपनी स्वेच्छा अनुसार पर व्यक्ति 50 रुपये का कूपन लेकर किसी भी मदत कर पूण्य का भागीदार बन सकता है ।

वही इस प्रसादम में कोई भी अपने व अपने परिवार की किसी भी सदस्य के जन्मदिन हो या एनिवर्सरी पर 22000 रुपये की सहयोग राशि देकर सभी आये हुए भक्तो एवं परिजनों को निःशुल्क भोजन करा सकते है ।

इस भोजन शाला को शुरू करने का उद्देश्य गरीब एवं निर्धन लोगो को भोजन उपलब कराना है ।

Related Articles

Back to top button