मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में रिबन काटकर एवं पूजा अर्चना कर नवीन भवन का किया गया विधिवत उद्घाटन
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जिले में नित नए अधोसंरचनाओं का लगातार हो रहा है निर्माण, नवीन नवाचार के रूप में मात्र 03 महीने के भीतर पुलिस ड्राई कैंटीन नवीन भवन का किया गया है निर्माण

बलौदाबाजार (नरेश गनशानी) l पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में नित नए अधोसंरचनाओं का निर्माण लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 18.04.2026 को दोपहर 12:30 बजे बलौदाबाजार में पुलिस ड्राई कैंटीन नवीन भवन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, अशोक जैन नगरपालिका अध्यक्ष बलौदाबाजार, आनंद यादव जिला अध्यक्ष भाजपा, योगेश अग्रवाल के मुख्य अतिथ्य में पुलिस ड्राई कैंटीन नवीन भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा रिबन काटकर एवं पूजा अर्चना कर विधिवत नवीन भवन का उद्घाटन किया गया।

जिले में पुलिस ड्राई कैंटीन की स्थापना दिनांक 26.03.2018 में की गई थी, इस दौरान यह पुलिस लाइन बलौदाबाजार स्थित पुराने भवन में संचालित हो रहा था, जिसमें सामान आदि रखने के लिए जगह थोड़ा छोटा था। उक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए नवीन नवाचार एवं नवीन अधोसंरचना निर्माण के क्रम में बलौदाबाजार पुलिस पेट्रोल पंप के बगल में पुलिस ड्राई कैंटीन के लिए नए भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया एवं 03 महीने के भीतर, भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया । पुलिस ड्राई कैंटीन के नए भवन से पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार को बहुत लाभ होगा। इस दौरान ड्राई कैंटीन से उचित एवं सस्ते दर में पुलिस परिवार को सामान उपलब्ध होगा। साथ ही पुलिस ड्राई कैंटीन से प्राप्त लाभांश राशि का पुलिस कल्याणकारी अन्य गतिविधियों में भी खर्च किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम स्वयं खरीदी कर, पुलिस ड्राई कैंटीन से खरीदी पर सामान की दरों एवं कीमतों को परखा।


