बालोद जिला मुख्यालय से दूर झलमला चौक पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो पर चलानी कार्यवाही की गई ।
(मुकेश वाधवानी)

बालोद….जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर झलमला चौक में यातायाता पुलिस द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई ।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर यह कार्यवाही की गई जिसमें यातायात प्रभारी रविशंकर पांडे ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको पर कार्यवाही करते हुए बताया कि लगभग 25 लोगो पर चालानी कार्यवाही की गई ही ।
जिनमे शराब के नशे में वाहन चालक एवं तीन सवारी चालक और बिना सीट बेल्ट वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए लगभग 15000 रुपये की शुल्क वसूली की गई ।

वही प्रभारी रवि शंकर पांडे ने वाहन चालकों को समझाईस देते हुए कहा कि यह कार्यवाही तुम्हारे भले के लिए की जा रही शराब के नशे में वाहन चलाना अच्छी बात नही है जिससे तुम्हारे ही परिवार का बहुत नुकसान है ।
ऐसे में बड़े प्यार से प्रभारी ने कुछ लोगो को समझाइस देकर छोड़ दिया और एक तरफ से वार्निंग देते हुए भी कहा कि अगली बार ऐसी गलती करते हुए पकड़ाए तो तुम्हारे ऊपर भी चलानी कार्यवाही की जाएगी ।
वही नागरिको का कहना ही कि इस तरह कार्यवाही हमेशा होती रहनी चाहिए जिससे लोगो को हादसे का शिकार न होना पड़े ।



