छत्तीसगढ़बालोदलोकल

माहेश्वरी समाज द्वारा भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन, अनुकरणीय पहल

माहेश्वरी समाज द्वारा भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन, अनुकरणीय पहल
गुरुर। नगर पंचायत गुरुर में माहेश्वरी समाज द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच हुए इस आयोजन में समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
माहेश्वरी समाज छत्तीसगढ़ में लगभग 26,500 सदस्यों का संगठित समाज है, जबकि गुरुर नगर पंचायत में मात्र 23 परिवार निवासरत हैं। सीमित संख्या के बावजूद समाज द्वारा भवन निर्माण का निर्णय सामाजिक एकता और विकास की दिशा में सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश मुंदड़ा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा, रायपुर) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज चांडक (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन, बेमेतरा) ने की।
विशिष्ट अतिथियों में नंदकिशोर राठी (महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश सभा, कौर), गजेन्द्र चांडक (संगठन मंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश सभा, जगदलपुर), श्रीकिशन सारडा (अध्यक्ष, धमतरी जिला सभा, राजिम), विजय राठी (संगठन मंत्री, धमतरी जिला सभा, अभनपुर), शंकरलाल टावरी (वरिष्ठ समाजसेवी, गुरुर), करण बुव (महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा संगठन, रायपुर), रमेश केला (उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश सभा, कुरूद), आनंद द्वारकानी (सचिव, धमतरी जिला सभा, आरंग) एवं ओमप्रकाश हेमराज टुवानी (ब्यूरो चीफ, हरिभूमि, बालोद-गुरुर) शामिल रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारियों में अध्यक्ष गोपाल राठी (सभा), श्रीमती रीनू राठी (महिला संगठन), प्रखर टावरी (युवा संगठन) तथा सचिव चन्द्रप्रकाश टावरी (सभा), श्रीमती स्नेहा टावरी (महिला संगठन) एवं तरुण टावरी (युवा संगठन) की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अतिथियों ने समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि प्रस्तावित भवन भविष्य में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button