छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

एक हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर के शिवलिंग का आज 27अप्रेल को बलौदाबाजार आगमन भक्तों में उत्साह का माहौल

दशहरा मैदान स्थित यज्ञस्थली में शिवभक्त करेंगे दर्शन

एक हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर के शिवलिंग का आज 27अप्रेल को बलौदाबाजार आगमन भक्तों में उत्साह का माहौल

दशहरा मैदान स्थित यज्ञस्थली में शिवभक्त करेंगे दर्शन

Advertisement

 

बलौदाबाजार (नरेश गनशानी) l एक हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर के शिवलिंग अंश का आज 27 अप्रेल को बलौदा बाजार आगमन सुबह 8 बजे हो रहा है। देश के सुविख्यात संत व आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी लोककल्याण की भावना को लेकर जनता के बीच दर्शन कराने भेजे हैं। जिनका आगमन 27अप्रेल को बलौदा बाजार के दशहरा मैदान स्थित यज्ञस्थली में होने जा रहा है जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। आगमन को शिवभक्तों एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों में अच्छा उत्साह दिखाई दे रहा है।
आर्ट आफ लिविंग की जिला समन्वयक किरण वर्मा ने बताया कि एक हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी ने 17बार आक्रमण किया था जिसमें से बचाकर अग्निहोत्री पंडितों ने इस शिवलिंग को रखा था और पूजा अर्चना कर रहे थे। 1924 कांची के शंकराचार्य ने इस 100वर्षो बाद एक संत जिसके नाम मे शंकर हो देने कहा था जिस पर इसे श्री श्री रविशंकर जी को मिला है और वे अब लोककल्याण की भावना से इसे भक्तों के बीच भेज रहे हैं । और हमारा सौभाग्य है कि प्रभु का आगमन 27अप्रेल को बलौदा बाजार में हो रहा है जिसको लेकर सभी में उत्साह देखने को मिल रहा है। और इसको लेकर हमने तैयारी पूरी कर ली है।
आगमन के पूर्व भक्तों की मीटिंग यज्ञस्थली में हुई और जिला समन्वयक किरण वर्मा ने सभी को जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर मोतीलाल वर्मा, श्रीमती अनामिका अग्रवाल, अक्षर अग्रवाल, श्रीमती लता साहू, अंकित तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा,प्यारेलाल सेन, डा जे एन केसरवानी , अभिषेक तिवारी, विनिता मिश्रा, संजय तिवारी, लक्षमेन्द्र अग्रवाल, टेसुलाल धुरंधर, महेन्द्र वर्मा, विवेक तिवारी, संजय नारायण केसरवानी, दीपक बाजपेई, हेमन्त जायसवाल, सहित आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button