छत्तीसगढ़बालोदलोकल

पत्नी दूसरे पुरुष के साथ भाग जाने के बाद पति ने अपने पत्नी की पप्रेमी के घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया,, पुलिस जांच में जुटी,,

पत्नी दूसरे पुरुष के साथ भाग जाने के बाद पति ने अपने पत्नी की पप्रेमी के घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया,, पुलिस जांच में जुटी,,

सिकोसा ग्राम किलेपार (थाना राणचिरई क्षेत्र) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 42 वर्षीय परमानंद यादव ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, परमानंद यादव की पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ चले जाने (प्रेम-प्रसंग की आशंका) के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। दंपति के दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र लगभग 17 और 19 वर्ष बताई जा रही है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि सुबह परमानंद यादव ने ग्राम चौरेल, थाना अर्जुंदा क्षेत्र में अपनी पत्नी के कथित परिचित व्यक्ति के घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक की पत्नी की भी तलाश जारी है। घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। उक्त घटना के बाद सरपंच ग्राम पंचायत किलेपार डिलेश्वर प्रसाद साहू द्वारा शोकाकुल परिवार सहयोग के रूप में 1000 रू सहयोग राशि दिया गया।

Related Articles

Back to top button