छत्तीसगढ़बालोद

के.एम. ज्ञान सागर इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल मरकाटोला का परीक्षा परिणाम घोषित, 100% रहा रिजल्ट

के.एम. ज्ञान सागर इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल मरकाटोला का परीक्षा परिणाम घोषित, 100% रहा रिजल्ट

बालोद गुरुर । के.एम. ज्ञान सागर इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल मरकाटोला का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष भी विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नर्सरी से हाई स्कूल तक शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 5वीं में कुमारी मेंघा कोमरा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कक्षा 9वीं में विवेकानंद साहू ने 97.61 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 10वीं में कुमारी प्राची ने 77 प्रतिशत, कुमारी प्रभा साहू ने 68.16 प्रतिशत एवं कुमारी खुशबू ने 66 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विशेष बात यह रही कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

Advertisement


इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। नोडल अधिकारी ममता गोस्वामी, प्राचार्य डेमिन साहू, सहायक प्राचार्य सविता उइके, पूर्व प्राचार्य किशन लाल टांडिया सहित शिक्षकगण—योगेश्वरी सर्फे, समिता यादव, यांशु साहू, ममता देश लहरे, सुषमा ठाकुर, प्रतिभा साहू एवं किसुन राम ठाकुर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के डायरेक्टर रूद्रप्रकाश साहू ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
शाला समिति के सदस्य सुबह सिंह ध्रुवाजी ने बताया कि विद्यालय का प्रारंभ से ही शत-प्रतिशत परिणाम रहा है, जो निरंतर उत्कृष्ट शिक्षा का परिचायक है। समिति के सदस्यों ने भी सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button