
बालोद सिकोसा भारत की जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य हेतु कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी बालोद से प्राप्त निर्देशानुसार तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी (शहरी) नगर पंचायत गुण्डरदेही के द्वारा जनगणना कार्य में संलग्न पर्यवेक्षकों का समीक्षा बैठक लिया गया जिसमें 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक शासन द्वारा नियुक्त प्रगणकों के द्वारा वार्डो में डोर टू डोर भ्रमण एवं नजरी नक्शा की तैयारी की संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा। डिजिटल जनगणना होने के कारण मोबाइल ऐप की संम्पूर्ण तैयारी की समीक्षा किया गया।

उक्त समीक्षा बैठक में श्री कोमल ध्रुव, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी (शहरी न.पं. गुण्डरदेही) श्री कोमल ठाकुर, मास्टर ट्रेनर श्री चांवलें, श्री संजय शुक्ला एवं जनगणना प्रभारी श्री बिशालराम साहू नगर पंचायत गुण्डरदेही तथा समस्त पर्यवेक्षक शहरी एवं ग्रामीण उपस्थित



