छत्तीसगढ़बालोदलोकल

सुशासन तिहार से सुशासन और जनसेवा को मिलेगी नई दिशा : हिमांशु ईशा प्राकाश साहू

सुशासन तिहार से सुशासन और जनसेवा को मिलेगी नई दिशा : हिमांशु ईशा प्राकाश साहू

गुरुर। जिला महामंत्री हिमांशु ईशा प्राकाश साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार’ को शासन की उपलब्धियों के आकलन और जनसेवा के विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सरकार की नीतियों और योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
हिमांशु साहू ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने वाले शिविरों में लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यह अभियान गांव-गांव और शहरों तक पहुंचकर आमजन में विश्वास और संतोष का वातावरण निर्मित करेगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से जनसेवा के कार्यों में और तेजी आएगी, जो सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सुशासन तिहार के कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button