छत्तीसगढ़बलौदा बाजारराजनीति

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बलौदाबाजार (नरेश गनशानी) l बढ़ती महंगाई के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशनुसार जिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व.मे आजगार्डन चौक बलौदा बाज़ार में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य आम जनता की आवाज़ को बुलंद करना तथा सरकार का ध्यान महंगाई की समस्या की ओर आकर्षित करना था।

Advertisement

धरना-प्रदर्शन मेंप्रमुख रूप से पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी , जीवजंतु कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, मोतीलाल वर्मा जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष परमेस्वर यदु बलौदाबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमिटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू सुहेला अध्यक्ष भानु वर्मा मोतीलाल वर्मा किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सरजू प्रसाद धृतलहरे जिला महामंत्री लखेश साहू छल्ला साहू जीतेन्द्र नवरत्न,ब्लॉक अध्यक्ष यूधिष्ठिर नायक नीरज बांधे,दिगंबर साहू, हरीश चंद्र वर्मा पार्षद सुरेश धृतलहरे, गेवेंद्र साहू एन एस यू आई अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा जीतेन्द्र वर्मा, राजेश साहू, टी आर वर्मा तिलक कन्नौजे सुरेंद्र यादव घनश्याम वर्मा महामंत्री समीर अग्रवाल महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरी भृगु, लक्मी साहू, पूर्णिमा श्रीवास शिवराम सेन दीपक साहू भावेश वर्मा सुखदेव साहू राजू साहू बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने बढ़ती कीमतों के खिलाफ नाराज़गी जाहिर करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हो रही वृद्धि ने गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति को और अधिक कमजोर कर दिया

कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मांग की कि वह महंगाई पर नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए और आम जनता को राहत प्रदान करे। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button