छत्तीसगढ़बलौदा बाजारराजनीति

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत बदलाव का संकेत : अग्रवाल

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत बदलाव का संकेत : अग्रवाल

बलौदाबाजार (नरेश गनशानी)
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेताओं ने पार्टी के जीत को लेकर उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान गौरी शंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, शिव रतन शर्मा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पांच राज्यों में से बीजेपी को मिले जनादेश से यह स्पष्ट है कि जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के नेतृत्व पर लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राज्य में बदलाव की लहर का संकेत है।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और संगठन की मजबूती के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी इस कॉन्फ्रेंस में आनंद यादव जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा प्रदेश प्रवक्ता आकांक्षा जायसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता वर्मा डॉ अजय राव मीडिया प्रभारी आलोक अग्रवाल आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे l

Advertisement

Related Articles

Back to top button