
शान से खिला कमल: तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रमुख आदित्य पिपरे
गुरुर । वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय पर भाजपा वरिष्ठ नेता आदित्य पिपरे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश की जनता के विश्वास की जीत बताया है।
आदित्य पिपरे ने अपने संदेश में कहा कि यह अभूतपूर्व सफलता परम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत नीतियों एवं राष्ट्रहित में लिए गए साहसिक निर्णयों का प्रतिफल है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल मार्गदर्शन एवं संगठन की सुदृढ़ कार्यप्रणाली ने भी इस विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनकल्याण की नीतियों पर जनता की मुहर है। देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा के प्रति बढ़ता जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता अब स्थिर सरकार, पारदर्शी व्यवस्था और निरंतर विकास चाहती है।
आदित्य पिपरे ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती और मतदाताओं के विश्वास ने इस ऐतिहासिक परिणाम को संभव बनाया है। उन्होंने विशेष रूप से सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने देवतुल्य जनता जनार्दन को नमन करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और भाजपा हमेशा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए देश एवं समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
अंत में आदित्य पिपरे ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक विजय के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि पार्टी भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहकर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।



