
भाजपा की शानदार बढ़त पर जनपद अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने दी बधाई
गुरुर। असम एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार करने पर जनपद पंचायत गुरुर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू ने समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती साहू ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह जीत पार्टी की जनहितकारी नीतियों, नेतृत्व की दूरदर्शिता एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन लगातार व्यक्त कर रही है, जिसका स्पष्ट संकेत इन चुनावी रुझानों में देखने को मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया, जिसका परिणाम आज सकारात्मक रूप में सामने आया है। यह जीत आने वाले समय में देश के समग्र विकास को और गति प्रदान करेगी।
अंत में श्रीमती सुनीता संजय साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से इसी तरह एकजुट होकर जनसेवा में लगे रहने का आह्वान किया तथा प्रदेश और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


