छत्तीसगढ़बालोद

लीज के बिना संचालित खदान के विरोध में जमरूवा के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर

लीज के बिना संचालित खदान के विरोध में जमरूवा के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर

बालोद।
आदिवासी ब्लॉक डौंडी के जमरूवा गांव में ग्रामीणों ने बगैर लीज एग्रीमेंट के संचालित खदान को बंद करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण खदान जाने वाले मुख्य रास्ते पर बैठे हैं, जिससे खनन कार्य प्रभावित हुआ है।

Advertisement

ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा नंबर 79 और 130 में अवैध रूप से खनन और डंपिंग का काम किया जा रहा है। इसके विरोध में 27 अप्रैल को एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया था। मांगें पूरी न होने पर आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया।

ग्रामसभा के प्रस्ताव की अनदेखी का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन और डंपिंग रोकने के लिए पहले ग्रामसभा में सहमति बनी थी। प्रस्ताव पारित कर खनन बंद करने की मांग की गई थी। ग्रामीणों ने बीएसपी प्रबंधन पर ग्रामसभा के प्रस्ताव की अवहेलना करने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों की मांग है कि बिना वैध लीज एग्रीमेंट के चल रही खदान को तत्काल बंद किया जाए। खसरा नंबर 79 और 130 में हो रहे खनन और डंपिंग पर रोक लगे। ग्रामसभा में पारित प्रस्ताव का पालन किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button