
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता से विधायक संगीता सिन्हा की आत्मीय मुलाकात
गुरुर।संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने गत रात्रि अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भरदा में वरिष्ठ कांग्रेसी मो. हाजिमैनुद्दीन कुरैशी के निवास पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने उनका हालचाल जाना और परिजनों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विधायक ने उनके शीघ्र एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।
इस अवसर पर विधायक सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार की मेल-मुलाकात से आपसी रिश्तों में मधुरता आती है तथा स्नेह और विश्वास और भी मजबूत होता है।
मुलाकात के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गुराम सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव जमील खान सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



