छत्तीसगढ़

CG में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला-पुरुष की मौत*

CG में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला-पुरुष की मौत*

सूरजपुर।
सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पिकअप में करीब 20-25 बाराती सवार थे। सभी बिहारपुर से रसौकी बारात जा रहे थे। मोहरसोप चौकी क्षेत्र के उमझर गांव के पास अचानक वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर पहुंचाया गया। दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बाकी कई लोगों को सामान्य चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मोहरसोप चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने की लापरवाही को उजागर करता है। नियमों को ताक पर रखकर पिकअप और ट्रैक्टर में लोगों को ले जाया जाता है, जिसका खामियाजा इस तरह के दर्दनाक हादसों के रूप में सामने आता है।

Related Articles

Back to top button