
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संगीता सिन्हा का गुरुर में भव्य स्वागत, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
गुरुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के सम्मान में गुरुर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस युवा नेता हिमांशु लावत्रे द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और जोरदार नारों के साथ संगीता सिन्हा का आत्मीय स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। उपस्थित जनसमूह ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम में मोंटू साहू, त्रिभुवन, राजेश, राहुल, गुमान, अजय, हेम प्रकाश, जितेंद्र, महेश, तुकेंद्र और प्रशांत सहित अनेक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगीता सिन्हा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास जताया।
अपने संबोधन में संगीता सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और संगठन के विस्तार के लिए वे निरंतर कार्य करेंगी और हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेंगी।


