छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर की सड़कों पर शराबियो का नँगा नाच

नियमो की धज्जियां उड़ाते नजर आए शराबी

राजधानी रायपुर की सड़कों पर शराबियो का नँगा नाच

नियमो की धज्जियां उड़ाते नजर आए शराबी

Advertisement

रायपुर-क्या अब सड़कों पर चलना भी सुरक्षित नहीं रह गया है…?क्या खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाना अब आम बात हो गई है…?राजधानी रायपुर से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है… जहां कुछ शराबियों ने न सिर्फ सड़क को तमाशा बना दिया… बल्कि सारी हदें पार करते हुए अश्लीलता की सारी सीमाएं लांघ दीं… मामला रायपुर विधानसभा क्षेत्र का है…

राजधानी रायपुर के  विधानसभा क्षेत्र में  देर रात नशे में धुत कुछ युवक सड़क पर ही कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करते रहे… और लंबे समय तक हुड़दंग मचाते रहे…बताया जा रहा है कि इन लोगों ने राहगीरों के सामने ही आपत्तिजनक हरकतें कीं… जिससे आम लोगों, खासकर महिलाओं और परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा…इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… जो न सिर्फ व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है… बल्कि कानून-व्यवस्था की पोल भी खोल रहा है…

सवाल ये है कि…आखिर ऐसे लोगों में कानून का डर क्यों खत्म हो गया है…?और कब तक सड़कों पर इस तरह की शर्मनाक घटनाएं होती रहेंगी…? वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने  हंडन्द्गियो की तलाश शुरू कर दी है .. फिलहाल… पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है…लेकिन ये घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि…क्या हमारी सड़कों पर अब आम आदमी सुरक्षित है…?

Related Articles

Back to top button